Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर परसाटांड़ के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सुंदरटांड़ निवासी किशोरी राणा और रजपुरा निवासी एक अन्य छात्र बाइक से राजपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परसाटांड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गिरिडीह-चित्तरडीह मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्त और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.