Type Here to Get Search Results !

धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

खुखरा थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त भुनेश्वर दास (पिता—काली दास), निवासी डुगडुगिया, थाना निमियाघाट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि खुखरा थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी में कांड संख्या 16/26, दिनांक 01 जून 2026 को दर्ज किया गया था।

मामले में धारा 318/316 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिकी अभियुक्त भुनेश्वर दास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.