Type Here to Get Search Results !

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में छात्र परिषद के गठन हेतु पदग्रहण एवं अलंकरण समारोह का आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

धारियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के गठन हेतु पदग्रहण एवं अलंकरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।मौके पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने इस समारोह में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी के बैज और सैस पहनाए गए। इस परिषद में हेड बॉय फैजान,हेड गर्ल अनबिया अहमद,स्पोर्ट्स कैप्टन रौनक कुमार,वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन अमान अली एवं विभिन्न हाउस कैप्टन मुजम्मिल अंसारी,अनन्या तर्वे,फैजान,सरताज आलम, आलिया ,रोमिसा महताब, साईका परवीन,अरहान, पवित्रा साहू,सहजेब रजा एवं उमर अहमद मतदान प्रक्रिया के तहत चयनित हुए थे।

प्राचार्या ने नवचयनित हेड बॉय,हेड गर्ल,हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि सभी अपनी ज़िम्मेदारियों का ईमानदारी,समर्पण एवं निष्ठा के साथ करेंगे। विद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव लोकतंत्र के उत्सव के रूप में आयोजित हुआ बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। नवनिर्वाचित हेड ब्वॉय/गर्ल एवं हाउस कैप्टन ने विद्यालय के प्रति निष्ठावान रहने और सभी छात्रों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया मंच संचालन मोबेसिर उस्मानी एवं ईरम ने किया,वहीं धन्यवाद ज्ञापन अंजली कुमारी ने किया।मौके पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवचयनित परिषद के छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.