Type Here to Get Search Results !

40 कट्ठा जमीन कब्जाने का आरोप, मुफस्सिल थाना में शिकायत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पंचायत निवासी राजेश प्रसाद मारिक ने अपने पिता स्व. जीवनलाल मारिक की करीब 40 कट्ठा जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पिता के नाम पर करीब 8 से 10 कट्ठा जमीन है। आरोप है कि कुछ व्यक्ति कथित रूप से भू-माफियाओं के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि पंचायत के प्लॉट मालिकों का संरक्षण प्राप्त होने का दावा करते हुए कंपनी के आगे-पीछे के प्लॉट पर नजर रखी जा रही है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति जमीन हड़पने और लोगों को कम कीमत पर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाता है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार धमकी दी गई और जमीन बेचने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पहले भी दो-तीन बार विवाद हो चुका है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और अपनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.