Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाई गुरु पूर्णिमा।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया तथा गुरु वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर परमेश्वर महतो, उप-प्राचार्य राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरु वंदना कर गुरु-शिष्य परंपरा को याद किया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक दीपक कुमार ने कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं, जिनसे हमें जीवन का पहला ज्ञान मिलता है। इसके बाद शिक्षक हमें शिक्षा, अनुशासन, नैतिकता और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं।

उप-प्राचार्य राजेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अच्छे संस्कार देकर विद्यार्थियों को सफल जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा गुरु विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आरिफ मंजर, विमल कुमार मुर्मू सहित कई विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में संबोधन दिया।वही कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गोविंद कुमार, दिव्या कुमारी, पुष्पा मिंज, पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी, तेजस्विनी लामा, सुप्रिया हेंब्रम, अंकित खल्खो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.