Type Here to Get Search Results !

बरियारपुर में किसान गोष्ठी एवं "खेत बचाओ अभियान" का आयोजन, किसानों को किया गया जागरूक।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड की खुखरा पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में 2 जुलाई 2026 को कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी एवं "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.टी.एम. (ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर), किसान मित्रों एवं कृषि विभाग के अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों और ग्रामीणों को कृषि से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक भी शामिल हुए। इस दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसलों की सुरक्षा, कीट एवं रोग नियंत्रण, सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

केशव पाठक ने किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि "जब किसान सशक्त होगा, तभी गांव और देश समृद्ध होगा। किसान हित और ग्रामीण विकास के लिए मेरा प्रयास हमेशा जारी रहेगा।" कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया। किसानों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.