Type Here to Get Search Results !

गैर जमानती वारंटी समेत कांड के आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार गैर जमानती वारंटी के आधार पर बेला तुरी, पिता कार्तिक तुरी, निवासी चित्तरडीह, थाना जमुआ को गिरफ्तार किया गया। वहीं  अभियुक्त अशोक कुमार राय उर्फ पावा, पिता पुरखी राय, निवासी चचघरा, थाना जमुआ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.