Type Here to Get Search Results !

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पीरटांड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, कौशल्या देवी बनीं अध्यक्ष।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पीरटांड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को विद्यालय परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नव-निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कौशल्या देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा फागु मरांडी को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के दौरान पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं में सुधार तथा विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अभिभावकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.