Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के चिरकी व पालगंज पंचायत में संगठन सशक्तिकरण बैठक संपन्न।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड में पार्टी के संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को छठे दिन चिरकी एवं पालगंज पंचायत में संगठन सशक्तिकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू नेता उत्कर्ष महतो उपस्थित हुए। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, भुनेश्वर महतो, पप्पू महतो, सुशील महतो, मुकेश वर्मा, संजय महतो, मुकेश महतो, सुरेश महतो सहित पंचायत प्रभारी एवं दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.