पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, दिलाई गई शपथ।
SHIKHAR DARPANFriday, July 17, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और न ही अपने आसपास के लोगों को नशा करने के लिए प्रोत्साहित होने देंगे।
साथ ही सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी, बीपीओ मेरी प्रियंका, झामुमो नेता युवराज महतो, चिरकी मुखिया सोमरा हेंब्रम, जितेंद्र रजक सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।