भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एसएआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसएआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एसएआर के कई प्रपत्र भी भरवाए गए। यह बैठक कुम्हरलालो, नावाडीह, पालगंज एवं चिरकी पंचायत में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं भाजपा नेता विनय सिंह उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एसएआर की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य और जनभागीदारी के महत्व की जानकारी देते हुए सक्रिय रूप से लोगों तक अभियान पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा शरत कुमार भक्त, प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, अभय सिंह, दिनेश स्वर्णकार, सजीत सिंह 'डब्लू', आदित्य पांडे, उमेश साहू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।