Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ पुलिस ने शिवभक्तों के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर लगाया सूचना बोर्ड।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

श्रावणी मेले के अवसर पर शिवभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीरटांड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्वागत एवं जनजागरूकता होर्डिंग-बैनर लगाया गया। सूचना बोर्ड के माध्यम से कांवरियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आपातकालीन स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की अपील की गई है। बोर्ड पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं पीरटांड़ थाना प्रभारी के संपर्क नंबर भी अंकित किए गए हैं।

ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल पुलिस सहायता मिल सके। इस दौरान पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 या संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.