Type Here to Get Search Results !

तिसरी घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर दो स्कूली बच्चे हुए थे लापता,तिसरी पुलिस ने सुचना के 3 घंटे के भीतर किया बरामद।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बालक) से लापता हुए दो स्कूली बच्चे अनिष कुमार पिता अनिल महतो और विजय कुमार पिता पारो तुरी को तिसरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकडीह गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से खोज निकाला गया। ​पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि दोनों बच्चे घरेलू प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से बेहद परेशान थे। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे के पिता और दूसरे बच्चे की मां सौतेली हैं। घर में रोजाना होने वाले लड़ाई-झगड़े से तंग आकर दोनों बच्चों ने घर छोड़ने का कदम उठाया। गुरुवार को दोनों बच्चे स्कूल पहुंचे और अपना बैग वहीं छोड़कर चुपके से निकल गए थे।

​*सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस* 
​बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने तुरंत विशेष टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बच्चे तिलकडीह गांव में देखे गए हैं। थाना प्रभारी बिना वक्त गंवाए पुलिस बल के साथ तिलकडीह पहुंचे और रिश्तेदार के घर से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर थाने ले आए।
​*परिजनों को मिली सख्त हिदायत*
​थाने में पूछताछ के दौरान बच्चों ने रोते हुए घर के खराब माहौल और प्रताड़ना की बात स्वीकार की। इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों के अभिभावकों को थाने तलब किया और बच्चों के साथ प्यार व संवेदनशीलता से पेश आने की सख्त हिदायत दी। परिजनों से बॉन्ड (जिम्मेनामा) भरवाने के बाद ही बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया।
​*त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम* 
​बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकालने वाली इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के अलावा जिला बल के नीरज कुमार, निरंजन कुमार और ग्रामीण पुलिस के राहुल यादव, राम किस्कू व अनिल टुडू की भूमिका सराहनीय रही। ​पुलिस की अपील: तिसरी पुलिस ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के मानसिक स्थिति और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.