Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बांध पंचायत के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ-साथ उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.