Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर का औचक निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के उद्देश्य से मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड प्रमुख सविता टुडू एवं खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने खुखरा पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीणों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उन्हें अनावश्यक परेशानीओं का सामना न करना पड़े।

इस दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र के सीएचओ महेंद्र धाकड़, उपमुखिया गोवर्धन रजक, वार्ड सदस्या टुकनी देवी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे ।  प्रखंड प्रमुख सविता टुडू ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना और उनके बेहतर समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि खुखरा पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.