Type Here to Get Search Results !

मशरूम खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता 

गांडेय थाना क्षेत्र के झरखट्टा गांव में मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और उन्हें सलाइन चढ़ाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, पड़ोस से मिले मशरूम को सोमवार सुबह करीब 9 बजे बनाकर परिवार के लोगों ने खाया था।

मशरूम खाने के करीब पांच मिनट बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में सभी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगों में नेहा कुमारी (19), टुकटुक कुमारी (3), कृष्णा गोस्वामी, दशरथ गोस्वामी, गीता देवी और विशाल गोस्वामी समेत सात लोग शामिल हैं। घटना की जानकारी परिवार के सदस्य अशोक गोस्वामी ने दी। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.