एक माह बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग, अपहरण के आरोप में प्राथमिकी।
SHIKHAR DARPANWednesday, July 22, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड थाना क्षेत्र के सियारांगी गांव से करीब एक माह पूर्व लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, युवक 20 जून 2026 को घर से यह कहकर निकला था कि वह करीब 30 मिनट के लिए किसी काम से गिरिडीह जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने करीब एक सप्ताह तक अपने स्तर से उसकी तलाश की।
सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने धनबाद की एक युवती पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पीरटांड़ थाना में आवेदन दिया।आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस संबंधित महिला को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लाकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।