गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू हुए शामिल।
SHIKHAR DARPANMonday, July 20, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू हो गई है। बैठक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद हैं।
बैठक में शहर के विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा पूर्व में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों पर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में होने वाले फैसलों का सीधा असर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर पड़ेगा।