Type Here to Get Search Results !

डीएवी सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ने नवपदस्थापित सीसीएल जीएम कन्हैया शंकर गाइवाल का किया स्वागत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के नवपदस्थापित महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गाइवाल का डीएवी सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने सीसीएल कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने गाइवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्राचार्य गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि गाइवाल के नेतृत्व में सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सीसीएल एवं डीएवी विद्यालय के बीच शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े सहयोगात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।नवपदस्थापित महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गाइवाल ने आत्मीय स्वागत के लिए प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.