Type Here to Get Search Results !

फर्जी एपीके भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ताराटांड़ 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुनियोजित तरीके से लोगों को customersupport.apk और wifiairtel.apk नामक फर्जी एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करते थे और इसके माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या-21/2026, दिनांक 10 जुलाई 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनार्दन मंडल 26वर्ष पिता टुनटुन मंडल, अशोक कुमार 24वर्ष पिता जुगल मंडल, बबलू कुमार मंडल 26वर्ष पिता होरिल मंडल, अशोक कुमार 24वर्ष एवं विष्णु कुमार 23 पिता बासुदेव मंडल के रूप में हुई है। सभी ताराटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप तथा चार मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार और बबलू कुमार मंडल पूर्व में भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें तथा संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस छापामारी टीम में साईबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत,पु०नि० चन्द्रनाथ उरांव,पु०नि० पुनीत कुमार गौतम, पु०नि० गुंजन कुमार, गजेन्द्र कुमार,अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार वर्मा सहित कई जनाव शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.