Type Here to Get Search Results !

सरिया पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर 15 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत सरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 15 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 15 गैर-जमानती वारंटियों को दबोचा गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.