पिण्डाटांड पुल निर्माण को मिली मंजूरी, 3.28 करोड़ की लागत से बनेगा कोरंगो नदी पर पुल।
SHIKHAR DARPANMonday, July 06, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह प्रखंड की पिण्डाटांड पंचायत में रजपुरा परसाटांड से पिण्डाटांड के बीच कोरंगो नदी पर पुल निर्माण को झारखंड सरकार ने मंजूरी दे दी है। ग्रामीण कार्य विभाग ने 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत करीब 3.28 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से रुका यह पुल निर्माण कार्य अब पुनः स्वीकृत हो गया है।
उन्होंने कहा कि गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रयासों से तकनीकी त्रुटियों का समाधान कर योजना को मंजूरी मिली है। पुल बनने से पिण्डाटांड समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुल की स्वीकृति के लिए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आभार जताया। वहीं पिण्डाटांड पंचायत के झामुमो पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भी पुल निर्माण की स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।