पीरटांड़ में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन 140 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस।
SHIKHAR DARPANSaturday, July 25, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिले में आम लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पीरटांड़ प्रखंड में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन भी कैम्प का आयोजन किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 140 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
सभी आवेदकों की आवश्यक जांच और ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। जिसमें कुछ अभ्यर्थी सफल रहे और उन्हें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। वहीं, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके, जिन्हें नियमानुसार दोबारा अवसर दिया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने नजदीक ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।