Type Here to Get Search Results !

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अंतर्गत छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अंतर्गत आज के. एन. बक्शी बी.एड. कॉलेज बेंगाबाद में छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव शिवशक्ति बक्शी, भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय तथा भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने विद्यार्थियों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, शिक्षा, अखंड भारत एवं युवा शक्ति के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक कार्यों में सकारात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।सम्मेलन में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, रणविजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संदीप दंगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, देवराज, जिला मंत्री दीपक यादव, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, सौरभ मिश्रा, हरमिंदर सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.