Type Here to Get Search Results !

101 गुम मोबाइल बरामद कर गिरिडीह पुलिस ने मालिकों को लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ के तहत शनिवार को पुलिस केंद्र, गिरिडीह परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की कड़ी मेहनत से बरामद किए गए 101 गुम या खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। कार्यक्रम में गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) जीतवाहन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) रूपेन्द्र कुमार राणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान और उनकी खोई हुई संपत्ति को बरामद कर वापस लौटाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान का उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है। गिरिडीह पुलिस के अनुसार, इस वर्ष इस अभियान के तहत पहले भी 211 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, पिछले वर्ष 426 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए थे।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने गिरिडीह पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई, तत्परता और संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.