पीरटांड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 30, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को पीरटांड़ स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी एवं अंचलाधिकारी (सीओ) ऋषिकेश मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण और जागरूकता की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।