Type Here to Get Search Results !

पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय में मनाया गया योग दिवस।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय,ईसरी बाजार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा,नेम कुमार जैन,राजेश कुमार ठाकुर,अंकित जैन,महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो,महेश कुमार,जितेन्द्र प्रसाद शिक्षिका ममता कुमारी एवं मनोरमा कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नही है,बल्कि जीवन जीने की एक कला है।योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।वर्तमान समय में जब तनाव,अनियमित दिनचर्या एवं विभिन्न बीमारियाँ  लोगो के जीवन को प्रभावित कर रही है तब योग एक प्रभावी समाधान के रूप में  सामने आया है।अंत मे सभी ने संकल्प लिया कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ,सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.