Type Here to Get Search Results !

संगठन को मजबूत कर जनता की समस्याओं के समाधान में जुटें कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला की ओर से डुमरी स्थित बरनवाल धर्मशाला में शनिवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों को धरातल पर उतारने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।मौके पर भाजपा डुमरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, प्रदेश मंत्री शालिनी वैसिख्यार, संजीव कुमार, सुरेंद्र साहू, हराधान पंडित, केदार महतो, तारकेश्वर राम, राजू साव, जयप्रकाश वर्मा, प्रमोद मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.