Type Here to Get Search Results !

खेत में काम कर रही चार महिलाएं वज्रपात की चपेट में, तीन गंभीर।।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनयडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को वज्रपात की घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। इनमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरो गांव निवासी बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी एवं देवंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं अपने-अपने घर की ओर लौटने लगीं।

बताया जाता है कि बसंती देवी के घर के समीप अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में चारों महिलाएं आ गईं। घटना में देवंती देवी को हल्की चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है, जबकि देवंती देवी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वज्रपात की इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.