Type Here to Get Search Results !

एनएमएमएस परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुडको के 6 छात्र सफल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़को के छह छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफल छात्रों में मोहित रजक, प्रीतम रजक, रोनक कुमार गुप्ता, अनु कुमारी, नितु कुमारी एवं पूजा कुमारी शामिल हैं। इस सफलता को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने भी खुसी जाहिर की। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

बताया गया कि एनएमएमएस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा 8 में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति प्रदान कर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति चार वर्षों तक दी जाती है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वर्ष 2023-24 में विद्यालय के पांच छात्र सफल हुए थे, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर छह हो गई है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार एवं शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.