Type Here to Get Search Results !

चिरकी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसा, इलाज के दौरान बाइक सवार की हुई मौत।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुखरा पंचायत के जमुआटांड़ निवासी 50 वर्षीय चेतलाल साव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतलाल साव बाइक से चिरकी से मधुबन की और जा रहा था। इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन और बाइक के बीच चिरकी पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीरटांड़ पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पीरटांड थाना अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल पीरटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि गिरिडीह में इलाज के दौरान चेतलाल साव की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.