Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला गिरिडीह की प्रखंड समिति पीरटांड़ की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने की।बैठक में मुख्य रूप से राज्य अध्यक्ष अमर नाथ सिन्हा उपस्थित हुए।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों को कई तरह की प्रशासनिक एवं कार्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन समस्याओं के समाधान तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए महासंघ को और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों को एकजुट करने तथा उनकी जायज मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की समस्याओं को रखा और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रखने की बात कही। बैठक में उपरोक्त के अलावे नीतीश मरांडी, डेगलाल महतो, प्रवीण कुमार,दशरथ हेंब्रम,आलोक कुमार,गुलाब आंसारी,बिनोद तिवारी,अविनाश कुमार,प्रकाश रजक सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.