Type Here to Get Search Results !

शराब समझकर जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

खुखरा थाना क्षेत्र के सिंदरपुर गांव में एक दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पोवीता देवी, पति लक्ष्मण कोल्ह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोवीता देवी कथित रूप से शराब का सेवन करती थीं। बताया जाता है कि बुधवार देर रात नशे की हालत में उन्होंने शराब समझकर घर में रखा सुपरवासमोल (जहरीला पदार्थ) पी लिया। पदार्थ का सेवन करने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खुखरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खुखरा पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.