Type Here to Get Search Results !

सीमेंट लदा ट्रक पलटा- केविन में फंसा चालक, पुलिस ने ग्राइंडर मशीन से गेट काटकर बाहर निकाला ।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी - गांवा मुख्य मार्ग पर खिड़किया मोड़ के पास सोमवार की रात 12 बजे सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गया. जिसमें चालक ट्रक के भीतर ही दबा रह गया. हादसे के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, ग्रामीणों ने फौरन तिसरी पुलिस को मामले की जानकारी दी.सूचना मिलने है तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ग्राइंडर मशीन के सहारे गेट काटकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकल गया.

पुलिस ने घायल ट्रक चालक को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया.चालक की स्थित सामान्य बताई जा रही है. बताया जाता है कि उक्त ट्रक में सीमेंट लोड कर धनबाद से गांवा ले जाया जा रहा था, तभी खिड़किया मोड़ के पास यह हादसा हो गया.हादसे में सड़क किनारे स्थित चपाकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.