डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 23, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके आदर्श और विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पालगंज पंचायत के बुथ नंबर 294 में देश दिवाने अभियान के राष्ट्रीय सचिव एस चंद्रा गिरि वनवासी कल्याण परिषद के प्रांतीय सदस्य ग्रीष्म कुमार भक्त भाजपा के भागीरथ प्रसाद गुप्ता, बप्पी लाहकार, सोनू सिंह, दिनेश चौरसिया, सूरज लाहकार, मुकेश गुप्ता, सोनू भदानी, गणेश भंडारी, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।