जमुआ पुलिस की कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 16, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता
जमुआ थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललु साव (28 वर्ष), पिता प्रदीप साव, साकिन पथराटाँड निवासी के रूप में हुई है।
*मामले का विवरण:- जमुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पथराटाँड निवासी ललु साव को आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से हथियार बरामद होने की पुष्टि करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को चिकित्सीय जांच कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उसे गिरिडीह स्थित न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया है। जमुआ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है इस गिरफ्तारी से अवैध हथियार रखने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।