Type Here to Get Search Results !

स्थापना पखवाड़ा के तहत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया शरबत वितरण, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस (24 जून) के उपलक्ष्य में चल रहे स्थापना पखवाड़ा के तहत रविवार को गिरिडीह शहर के बड़ा चौक में शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कबीर ज्ञान मंदिर से निकली प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं तथा शहर के आम लोगों को शरबत और ठंडा पानी पिलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना पखवाड़ा के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत मठ-मंदिरों की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण, विभिन्न स्थानों पर नए हनुमान चालीसा केंद्रों की शुरुआत तथा संगठन के सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के मंत्री रविशंकर पांडे, धनबाद विभाग अध्यक्ष रितेश पांडे, जिला मंत्री कुंदन केसरी, पंकज कंधवे, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री शुभम झा, हिंदू हेल्प लाइन अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, मंत्री बसंत सिंह, राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला महामंत्री शिवानी शर्मा, ओजस्विनी जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, ओजस्विनी नगर अध्यक्ष अंकिता केशरी, नगर उपाध्यक्ष पलक सिन्हा सहित राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.