दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश।
SHIKHAR DARPANThursday, June 25, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। पुलिस के अनुसार, सीसी संख्या 621/08 के वारंटी अभियुक्त बालेश्वर वर्मा, पिता स्वर्गीय पुनीत महतो, निवासी कुम्हारगड़िया, थाना जमुआ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
वहीं जमुआ थाना कांड संख्या 270/25 के प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू शर्मा, निवासी चचघरा, थाना जमुआ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।