Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह एसपी की बड़ी करवाई, कार्यों में लापरवाही पर तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज, एसपी ने मांगा जवाब।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

जिले में अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज जारी किया है। एसपी ने जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार तथा तीसरी थाना प्रभारी शम्भूनाथ ईश्वर से विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में संबंधित थानों के कार्यों, कांडों के निष्पादन तथा अनुसंधान की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई।

इसके बाद एसपी ने तीनों थाना प्रभारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। माना जा रहा है कि जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.