Type Here to Get Search Results !

जिलेबिया घाटी के समीप पलटी पिकअप वैन, सड़क पर फैले डीजल से कई बाइक सवार फिसले।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप गुरुवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गई  । जिससे मार्ग फिसलन भरा हो गया और कई बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने पिकअप वैन को किसी तरह सीधा किया और चालक को वाहन सड़क किनारे लगाने की सलाह दी।

हालांकि चालक लोगों को चकमा देकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।सड़क पर फैले डीजल के कारण अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद राहगीरों ने स्वयं पहल करते हुए सड़क पर मिट्टी और झाड़-पत्ते डालकर डीजल को ढंकने का प्रयास किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.