Type Here to Get Search Results !

नव दंपत्ति प्रबोधन कार्यक्रम का सफल आयोजन, भारतीय परिवार व्यवस्था पर हुआ मार्गदर्शन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

अखिल भारतीय संगठन की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वावधान में रविवार को झंडा मैदान के सामने स्थित विवाह भवन में "नव दंपत्ति प्रबोधन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवविवाहित दंपत्तियों को भारतीय परिवार व्यवस्था, दांपत्य जीवन के आदर्शों, पारिवारिक उत्तरदायित्वों तथा संस्कारित परिवार निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के क्षेत्रीय गटप्रमुख सुनील बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सुदृढ़ एवं संस्कारित परिवार ही सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने नव दंपत्तियों से भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुबोध कुमार सिंह, ज्ञान चंद्र मेहता, प्रकाश सेठ तथा विजय कुमार जैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की सफल यात्रा, पारिवारिक समरसता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की प्रांत टोली सदस्य पूनम बरनवाल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, नव दंपत्तियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव दंपत्तियों ने भाग लिया और परिवार निर्माण, वैवाहिक जीवन के विभिन्न आयामों तथा सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.