Type Here to Get Search Results !

उपायुक्त के निर्देश पर तिसरी में दाखिल-खारिज शिविर, 4 रैयतों को मिला शुद्धि पत्र।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर तिसरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जमीन के दाखिल-खारिज मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को खिजुरी पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया निर्मला बेसरा ने की, जबकि खोरीमहुआ एलआरडीसी सुनील प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में एलआरडीसी ने रैयतों के बीच 4 शुद्धि पत्र और पंजी सुधार का वितरण किया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने दाखिल-खारिज के नए आवेदन भी जमा किए।राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार केशरी ने बताया कि शिविर का।

*आगे का कार्यक्रम इस प्रकार है:- 
16 जून भण्डारी पंचायत भवन, 17 जून गड़कुरा पंचायत भवन, 18 जून खरखरी पंचायत भवन।  रैयतों को सलाह दी गई है कि वे शिविर में जमीन की रजिस्ट्री डीड, अद्यतन लगान रसीद, खतियान की कॉपी, वंशावली प्रमाण पत्र और पहचान/आधार कार्ड साथ लेकर आएं। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र साव और भाजपा नेता कपिल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.