Type Here to Get Search Results !

शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति में तोरण द्वार निर्माण को लेकर युवाओं की बैठक।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पालगंज गांव के शहीद जवान सीताराम उपाध्याय की स्मृति में तोरण द्वार निर्माण को लेकर रविवार को पालगंज मोड़ में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद के सम्मान में गांव में अब तक न तो तोरण द्वार और न ही प्रतिमा स्थापित किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीद सीताराम उपाध्याय की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए पालगंज मोड़ पर उनके नाम से भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नीलेश सिंह को अध्यक्ष, भोला साव को सचिव तथा कृष्ण कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद जल्द से जल्द तोरण द्वार निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। युवाओं ने कहा कि 18 मई 2018 को देश की सेवा करते हुए शहीद हुए सीताराम उपाध्याय के योगदान को क्षेत्र कभी नहीं भूल सकता। उनके सम्मान में बनने वाला तोरण द्वार नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा। बैठक में दीपक साहू, सुखदेव साहू, आर्यन कुमार राम, अरुण मल्लाह, गोलू कुमार, नीलेश सिंह, भोला साव, कृष्ण कुमार राय सहित दर्जनों ग्रामीण एवं युवा उपस्थित थे। सभी ने शहीद के सम्मान में एकजुट होकर इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.