Type Here to Get Search Results !

सरिया में भीषण सड़क हादसा: अपाची और बुलेट की जोरदार टक्कर, एक की मौत, 3 घायल।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया अनुमंडल कार्यालय के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी.जहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों (अपाची और बुलेट) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
*​नगर केसवारी के बासुदेव मंडल की गई जान:-
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नगर केसवारी निवासी बासुदेव मंडल के रूप में की गई है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बासुदेव मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

*​घायलों का इलाज जारी:-
​दुर्घटना में घायल अन्य लोगों को स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति को देखते हुए उनका त्वरित इलाज किया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार: "दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। अनुमंडल कार्यालय के पास संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।" ​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से नगर केसवारी क्षेत्र और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.