Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग संपन्न।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा पंचायत स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में  शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अभिभावकों ने समय पर पहुंचकर अपने बच्चों के पठन-पाठन एवं अन्य विद्यालय की गतिविधियां से रूबरू हुए। विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ महतो ,डायरेक्टर परमेश्वर महतो, उप- प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा तथा शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद किया।

साथ ही विद्यालय के शिक्षकों के बीच भी एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें शिक्षकों ने प्राचार्य से नए सत्र के गतिविधियों का अवगत करवाया। अभिभावकों से संवाद में प्राचार्य ने अभिभावकों द्वारा दिए गए बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद कहा साथ ही जोर देते हुए कहा की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों का परस्पर सहयोग एवं शिक्षकों के साथ तालमेल निरंतर बनी रहनी चाहिए जिससे कि बच्चों के पठन-पाठन के साथ समग्र विकास हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.