Type Here to Get Search Results !

पीरटांड में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से दो मवेशियों की मौत।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के बदगांवा के बड़गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये मवेशी गांव के ही निवासी मुकेश महतो और बुधन सोरेन के थे।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया।ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जर्जर बिजली तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने और खराब बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.