Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की सीधी टक्कर में 5 घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह–डुमरी मुख्य पथ पर पुरनानगर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और सभी घायलों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे में तीन छोटे-छोटे बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं, जिससे घटना और भी चिंताजनक हो गई है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में टेम्पू की मदद से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.