पिता के साथ पहली बार लद्दाख कमाने गया था बेटा, हो गई मौ'त।
SHIKHAR DARPANSunday, May 03, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
कहा जाता है कि जब बेटे बड़े हो जाते हैं तो बाप के कंधे का बोझ हल्का हो जाता है। बाप के इसी बोझ को कम करने के लिए पिता के साथ कमाने निकले एक बेटे की मौत हो गई है। मामला तिसरी प्रखंड के राणाडीह गांव का निवासी है। यहां के सुधीर रविदास का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम दास उर्फ़ गोलू अपने पिता के साथ कमाने के लिए पहली बार लद्दाख गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर घटना की जानकारी पर परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां पुनिया देवी अपने बेटे की मौत की ख़बर सुनकर बेहोश हो रही है।