Type Here to Get Search Results !

अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह में उमड़ी भीड़, बुद्ध के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ प्रखंड अंतर्गत कंदाजोर स्थित बुद्ध विहार में शनिवार की  देर रात तक अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बौद्ध भिक्षु, विद्वान, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, नाटककार, संगीतकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान धम्म यात्रा निकाली गई तथा भगवान बुद्ध की 2588वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विश्व का कल्याण संभव है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जीवन में दुःख स्वाभाविक है, लेकिन बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर इसे कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है साथ ही उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बुद्ध के विचारों को विश्व स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध अहिंसा के परम पुजारी थे और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि सच्चे मन से बुद्ध की सेवा करने एवं उनके सिद्धांतों का पालन करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। समारोह में वक्ताओं ने बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने बुद्ध की प्रतिमा के साथ सादगीपूर्ण जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के सादे जीवन एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर कर न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित करने पर बल दिया गया।

गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि यह समय मंथन का है और समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों एवं असमानताओं के खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं, जिन्हें अपनाकर एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन बौद्ध ने की, जबकि मंच संचालन ओम प्रकाश महतो ने किया। मौके पर प्रणव कुमार वर्मा, मुखिया रंजीत कुमार राम, जगदीश दास, गुड़िया बौद्ध, भीमलाल दास, नूनदेव दास, जे.वी. राम, संतोष दास, दीपक दास, कमल दास, रामचंद्र दास, मुकेश राम, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, रूपलाल दास, दीपक भारती, नरेश बौद्ध, स्थानीय मुखिया अबुजर नोमानी, बीस सूत्री अध्यक्ष मो. जुनैद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.