Type Here to Get Search Results !

निमियाघाट में गैस एजेंसी संचालिका से मारपीट व धमकी, 9500 रुपये लूटने का आरोप।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह पंचायत के स्टेशन रोड निमियाघाट निवासी स्वीटी देवी पति विश्वनाथ साव ने थाना प्रभारी निमियाघाट को आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरे पति के नाम से पारसनाथ एचपी गैस ग्रामीण वितरण का एजेंसी है जो कि मेरे मकान के अगले भाग में संचालित है बीते 2 मई को मैं अपने उक्त दुकान में बैठे थे तभी लगभग 11:00 बजे मेरे दुकान पर मुकेश महतो हाथ में कुल्हाड़ी ले हुए था मुझे जबरन गैस सिलेंडर की मांग करने लगा मैन बोला अपनी मां का आधार कार्ड लाकर दीजिए फिर मैं चेक करके बताऊंगी क्योंकि कनेक्शन आपके मां के नाम से है या नहीं।

इसी बीच उग्र होकर अपने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से मेरे काउंटर को तोड़ दिया तथा मेरे काउंटर में रखा तीन खाली सिलेंडर एवं एक चूल्हा लेकर जाने लगा इसी बीच में अपना सिलेंडर रोकना चाहिए तो वह मेरे गर्दन की ओर कुल्हाड़ी करके बोला कि बीच में आए तो अंजाम बहुत बुरा होगा तोड़फोड़ के दौरान मेरे गल्ला से रखा करीब 9500 रुपए ले लिया एवं धमकी देने लगा इसे देखकर हम अपनी बेटी के साथ घर में छुप गए। लिखा है कि घटना की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करें एवं ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देने की पहल करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.